ऋषिकेश(आरएनएस)। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रीदेव सुमन विवि परिसर के समीप शुक्रवार को नाली एवं चाहरदीवारी के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस दीवार के बनने से अराजकतत्वों के प्रवेश पर रोक लग जाएगी और दीवार पर भित्ती चित्रों में उत्तराखंड की संस्कृति, धार्मिक स्थल और योगनगरी की छठा दिखाई देगी। श्रीदेव सुमन विवि परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा इसका निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य एक करोड़ 89 लाख 84 हजार रुपये की लागत से पूरा होगा। कहा कि इस दीवार पर भित्त चित्रों में उत्तराखंड के चारधाम, लोक संस्कृति, धार्मिक स्थल की छटा दिखाई देगी। कहा कि उनकी विधानसभा की जनता ही उनका परिवार है और परिवार की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिये कभी भी धन की कमी आड़े नहीं आने देंगे। अपने विधायकी के शेष कार्यकाल में पूरा समय जनता के बीच बिताएंगे। जनता की सभी समस्याओं के लिये कार्य करेंगे। साथ ही विकास को समर्पित हर वह कार्य करेंगे जो जनता के हित में हो। मौके पर मेयर शंभू पासवान, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तड़ियाल, कविता शाह, चेतन शर्मा, राजेन्द्र बिज्लवाल, प्राचार्य महावीर रावत, अधिशासी अभियंता एमडीडीए सुनील कुमार, सुमित पंवार, पार्षद रीना शर्मा, आशू डंग, सोनू प्रभाकर, मनोज ध्यानी, अजय दास, शिव कुमार गौतम, एकांत गोयल, जितेंद्र पाल, दीपक बिष्ट, रेहा संजय ध्यानी, देवदत्त शर्मा, निवेदिता सरकार, सोनू पांडेय, सुमित तिवाड़ी, संजीव सिलस्वाल, शिवम टुटेजा, सुजीत यादव, राधे जाटव आदि उपस्थित रहे।

Recent Comments