देहरादुन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
बैठक में उत्तराखंड में स्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, स्केटिंग खेल और प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सभी खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्केटिंग को भी बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Recent Comments