राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुईं आईजी रिद्धिम अग्रवाल, कुमाऊं पुलिस में हर्ष की लहर

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित भव्य रैतिक परेड समारोह में कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल (IPS) को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, अनुकरणीय कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने परेड के मंच से यह पदक प्रदान करते हुए उनके योगदान को सराहा। समारोह में मौजूद अधिकारीगण, जवानों और नागरिकों ने इस गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनकर तालियों से स्वागत किया।

इस उपलब्धि पर कुमाऊं पुलिस परिवार में उत्साह और गर्व की भावना व्याप्त है। विभागीय साथियों ने आईजी रिद्धिम अग्रवाल को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे पुलिस बल की प्रतिबद्धता और सेवा भावना का प्रतीक भी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments