ढालीपुर में ताऊ के बेटे ने की भतीजी की हत्या, दरांती से किया वार; पुलिस ने बरामद हथियार, आरोपी फरार

विकासनगर । उत्तराखंड के देहरादून जिले के ढालीपुर हरबर्टपुर में सड़क किनारे झाड़ियों में मिली एक युवती के शव ने इलाके में सनसनी फैला दी। मृतका की पहचान बोक्सा बस्ती ढालीपुर निवासी मनीषा (पिता आनंद सिंह) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के ताऊ के बेटे सुरेंद्र उर्फ मान्डू पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

28 जनवरी की रात कंट्रोल रूम के जरिए कोतवाली विकासनगर को सूचना मिली कि ढालीपुर-बोक्सा बस्ती मार्ग पर एक युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी विकासनगर व पुलिस टीम ने देखा कि मनीषा के सिर पर गंभीर चोटें हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संग्रह के साथ फोटो-वीडियोग्राफी की।

मृतका के परिजनों के बयान से पता चला कि वह शाम को सुरेंद्र के साथ मोटरसाइकिल पर अस्पताल गई थी और लौटी नहीं। पिता आनंद सिंह की तहरीर पर मु0अ0सं0 27/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से सुरेंद्र की मोटरसाइकिल व हत्या में प्रयुक्त दरांती बरामद कर ली, जो आरोपी ने दो दिन पहले खरीदी थी।

फिलहाल सुरेंद्र फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। एसएसपी देहरादून ने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments