देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के “सचेत” पोर्टल द्वारा 12 अगस्त, 2025 के लिए जनपद देहरादून में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की सम्भावना जताते हुए “ऑरेंज” अलर्ट जारी किया गया है। मौसम नॉउकास्ट के अनुसार कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा के दौर की आशंका है।
जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने बताया कि वर्तमान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है, जिससे संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन एवं त्वरित बाढ़ की सम्भावना बढ़ गई है। जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपदा न्यूनीकरण के तहत जनपद की समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थाएं—कक्षा 01 से 12 तक—तथा सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 अगस्त, 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया है कि वे उक्त आदेश का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें।
यहां देखें जिलाधिकारी का आदेश


Recent Comments