अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन

देहरादून। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन आज प्रातः सरस्वती विहार ई ब्लॉक में सनातनी विधि, पूजा और हवन द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूज्य महंत कृष्णागिरी जी महाराज, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, ओजस्वी कथा वाचक आचार्य सुभाष जोशी, लालचंद शर्मा, पंडित शशिकांत दुबे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यालय के उद्घाटन के बाद, पूज्य महंत कृष्णागिरी जी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूज्य महंत कृष्णागिरी जी ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड कई वर्षों से समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही है और आज कार्यालय का शुभारंभ करके महासभा को प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा और उनके सभी साथी मिलकर प्रगति की ओर अग्रसित करने का कार्य कर रहे हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और इस कार्यालय के उद्घाटन से महासभा की गतिविधियों को और अधिक बल मिलेगा।

पंडित शशिकांत दुबे ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड का यह कार्यालय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा, जहां से समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और कार्य किया जा सकेगा।

लालचंद शर्मा ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड का यह कार्यालय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगा।

कार्यक्रम में मनमोहन शर्मा, उमाशंकर शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, उमेश जिंदल, अरुण बाला शर्मा, नीलम शर्मा, मंजू शर्मा, इंदिरा भट्ट, संदीप धूलिया, डॉ मुकुल शर्मा, देवकांत दुबे, कल्याण चक्रवर्ती, कमल त्रिवेदी, विनोद ममगई, जगदीश प्रसाद नौटियाल, शास्त्री सौरभ भट्ट, दीपक भट्ट, दीप्ति भट्ट, अतुल कुमार शर्मा, राकेश कुमार पाल राम जी, आशीष शर्मा और राज जिंदल जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मनमोहन शर्मा जी ने किया और उपस्थित जनो का धन्यवाद उमाशंकर शर्मा जी ने दिया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments