त्वरित निर्णय और सक्रीय प्रशासन से जौनसार-बावर में बढ़ता जन विश्वास

देहरादून, 29 मार्च 2025(आरएनएस)जनहित को प्राथमिकता देते हुए, जिलाधिकारी सविन बंसल ने दूरस्थ क्षेत्र जौनसार-बावर के त्यूनी में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। यह शिविर जहां क्षेत्र के सामान्य निवासियों के लिए अनेक सुविधाएं लेकर आया, वहीं असहाय और जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां बिखेरने का काम किया। शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान करके प्रशासन ने लोगों का विश्वास और उम्मीदें बढ़ाई।

जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने में शिविर बना मिसाल

फनार निवासी दुर्गा देवी, जिनके पति का निधन पिछले वर्ष हुआ था और जिनके पांच बच्चों का भरण-पोषण वह मजदूरी कर रही हैं, का 17 हजार रुपये का बिजली बिल माफ कर दिया गया। जिलाधिकारी ने इस बिल का भुगतान स्वयं रायफल फंड से विद्युत विभाग को कराया। इसी तरह मुन्धौल निवासी प्रमिला देवी को भवन क्षति के लिए आर्थिक सहायता दी गई। जिलाधिकारी ने मौके पर ही प्रमिला देवी के नाम आर्थिक सहायता का चेक जारी कर दिया।

दिव्यांगों के लिए विशेष सहयोग

शिविर में 11 वर्षीय दिव्यांग बालक कार्तिक को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई और साथ ही उसे स्पॉन्सरशिप योजना के तहत शिक्षा हेतु 4,000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी गई। इसके अतिरिक्त, समाज कल्याण विभाग की ओर से उसे दिव्यांग पेंशन भी स्वीकृत की गई। इस शिविर में 17 अन्य दिव्यांग व्यक्तियों और बच्चों को भी पेंशन और सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

विशेष रूप से 16 वर्षीय किशोरी रविना को शिक्षा हेतु 4,000 रुपये प्रतिमाह की सहायता प्रदान की गई। इस पहल से दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन में एक नई दिशा और आशा की शुरुआत हुई है।

ग्राम बाणाधार में गैस वितरण प्वाइंट की स्थापना

ग्राम पंचायत बाणाधार के निवासियों ने शिविर के दौरान बताया कि उनके गांव तक गैस सिलेंडर वाहन नहीं आता और उन्हें 4 किलोमीटर दूर चिल्हाड़ तक जाना पड़ता है। उनकी इस समस्या को सुनते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही का आदेश दिया। अब बाणाधार में गैस वितरण प्वाइंट की स्थापना कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के निवासियों को सुविधा और राहत प्राप्त हुई। ग्रामीणों ने त्वरित निर्णय और क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी का धन्यवाद किया।

लोगों में सरकार के प्रति विश्वास मजबूत

इस शिविर के माध्यम से प्रशासन ने यह साबित कर दिया है कि समस्याओं का त्वरित समाधान और जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है। इस आयोजन ने न केवल जरूरतमंदों की मदद की, बल्कि स्थानीय निवासियों में सरकार और प्रशासन के प्रति विश्वास को भी बढ़ाया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments