मसूरी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देहरादून(आरएनएस)।   पर्यटन नगरी मसूरी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में प्रातः नौ बजे ध्वजा रोहण किया गया। सार्वजनिक ध्वजारोहण गांधी चौक पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच विभूतियों सहित शहर की सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को शॉल, गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. शुक्रवार को पर्यटन नगरी मसूरी में पूरे उल्लास, उत्साह व देशभक्ति के जज्बे के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों में प्रातः नौ बजे ध्वजारोहण किया गया। सार्वजनिक ध्वजारोहण गांधी चौक पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी एवं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने किया। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने टाउन हाल जनता को समर्पित करने की घोषणा की व कहा कि अब जिस किसी को भी जरूरत होगी वह टाउनहाल की सुविधा ले सकता है केवल थोड़ा बहुत मेंटिनेंस चार्ज देना होगा। उन्होंने वेंडर जोन पर कहा कि इसमें राजनीति हो रही है व लोगों को गुमराह किया जा रहा है, लेकिन उसमें अभी अस्थाई रूप से बैठने की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन जब वेंडर जोन बनेगा तो केवल उन लोगों की बैठने दिया जायेगा जो वास्तव में जरूरतमंद है। उन्होंने नालों पर अतिक्रमण पर कहा कि एक के स्वार्थ के लिए कई परिवारों का नुकसान नहीं होने देंगे। इस पर पालिका सख्ती से कार्य करेगी जरूरत पड़ी तो अवैध कब्जे को हटाया जायेगा। उन्होंने कहा कि बायोमिथेन प्लांट जनहित में लगाया गया जो अच्छी बात है लेकिन पिछली बोर्ड ने प्रदूषण बोर्ड से एनओसी नहीं ली और यह भी नहीं देखा गया कि वहां पर बस्ती है। प्लांट अभी बंद पड़ा है व कूड़े से वहां रह रहे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अनुज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्र्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व महामंत्री कुशाल राणा ने किया। एसडीएम राहुल आनंद ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी व कहा कि शहीदों को याद करें। कार्यक्रम में राष्ट्रगान सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं व राष्ट्रगीत मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने गाया वहीं संबोता तिब्बतन स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति के गीत गाये। ध्वजारोहण समारोह में सम्मानित होने वाली विभूतियों में प्रिंस पंवार को खेल, डा. सुनील पंवार को शिक्षा, राघव व राज बिजलवाण को युवा लेखक, पूरण रावत को फिल्म निर्देशन व लॉज डलहौजी संस्था की ओर से प्रमोद साहनी को सम्मानित किया गया। वहीं शहर की सफाई में अहम योगदान देने वालों में सुमित, सुरेंद्र, राजेंद्र, मुकेश, सुनील, सुमन, सुशीला, रीना, को सम्मानित किया गया वहीं राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों भगवान सिंह धनाई, बिजेंद्र नेगी व प्यारी देवी को भी सम्मानित किया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments