लखनऊ 26 अगस्त (आरएनएस ),इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी0 सुदर्शन रेड्डी का सोमवार को राजधानी लखनऊ आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रमोद तिवारी सहित भारी संख्या में कांग्रेसजनों ने उनका अभिनंदन किया।एयरपोर्ट से सीधे जस्टिस रेड्डी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने सर्वप्रथम कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू, भारत रत्न इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इसके उपरांत आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, सांसद प्रमोद तिवारी, किशोरी लाल शर्मा, इमरान मसूद, राकेश राठौर, तनुज पुनिया, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री नकुल दुबे सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उपचुनाव सहित वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा हुई।इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल भी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और उन्हें बैठक कक्ष तक सम्मानपूर्वक ले जाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस विधि विभाग के कोऑर्डिनेटर आसिफ रिजवी रिंकू, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित कुमार राय और प्रो. श्रवण कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।जस्टिस रेड्डी के स्वागत में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, गयादीन अनुरागी, निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बब्लू, शहर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, डॉ. सुधा मिश्रा, डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय, सुशील तिवारी, वरिष्ठ नेता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, अनुसुईया शर्मा, वीरेन्द्र मदान, डॉ. लालती देवी, प्रमोद सिंह, ओंकारनाथ सिंह, अरसी रजा, बृजेन्द्र सिंह, सुशीला शर्मा, डॉ. रिचा शर्मा कौशिक, निहारिका सिंह, मेहताब जायसी, अयूब सिद्दीकी, आलोक त्रिपाठी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।लखनऊ में हुआ यह भव्य स्वागत प्रदेश में इंडिया गठबंधन की एकजुटता और मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है।
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी0 सुदर्शन रेड्डी का लखनऊ में भव्य स्वागत
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments