भारतीय सेना प्रमुख का फ्रांस दौरा, रक्षा सहयोग को मिलेगी मजबूती

पेरिस,25फरवर2025(एजेंसिया)भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 24 से 27 फरवरी तक आधिकारिक फ्रांस दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है। यात्रा के दौरान वह फ्रांस की 3rd डिवीजन सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ और ‘स्कॉर्पियन’ आधुनिकीकरण कार्यक्रम की जानकारी लेंगे।

जनरल द्विवेदी आज मंगलवार को मार्सेई (Marseille) जाएंगे जहां उन्हें फ्रांस की 3rd डिवीजन और “स्कॉर्पियन” सैन्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगले दिन वह कार्पियाने (Carpiagne) में “स्कॉर्पियन” डिवीजन का लाइव फायरिंग अभ्यास भी देखेंगे जिसमें आधुनिक युद्ध तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इससे पहले, सोमवार को जनरल द्विवेदी ने पेरिस में फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और जनरल शिल के साथ सैन्य सहयोग पर चर्चा हुई। उन्होंने “École Militaire” सैन्य स्कूल का भी दौरा किया जहां उन्हें ‘भविष्य की लड़ाकू कमान’ के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, उन्होंने फ्रांसीसी सेना का तकनीकी अनुभाग (STAT)” और “”बैटल लैब अर्थ, वर्सेल्स” का दौरा कर फ्रांस की नई सैन्य तकनीकों की जानकारी ली।

सेना प्रमुख न्यू चैपल में प्रथम विश्व युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि

वहीं गुरुवार को जनरल द्विवेदी “न्यू चैपल भारतीय युद्ध स्मारक” पर जाएंगे जहां वह प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद, वह फ्रांस की जॉइंट स्टाफ कॉलेज “युद्ध स्कूल” में एक व्याख्यान देंगे जिसमें आधुनिक युद्ध और भारत की रणनीतिक सोच पर चर्चा होगी।

जनरल द्विवेदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब हाल ही में 14 फरवरी को भारत और फ्रांस ने हथियार नियंत्रण और अप्रसार वार्ता आयोजित की थी। इस बैठक में परमाणु, रासायनिक और जैविक हथियारों, अंतरिक्ष सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और आधुनिक सैन्य तकनीक पर चर्चा हुई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments