केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जया प्रदा ने भारत के उभरते बिज़नेस लीडर्स को किया सम्मानित
नई दिल्ली, 07 अगस्त (आरएनएस)। देश की कारोबारी दुनिया की नई ताकत और आत्मनिर्भर भारत की भावना का उत्सव आज नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में देखने को मिला, जहां आयोजित हुआ नेशनल बिज़नेस अचीवर समिट एंड अवार्ड्स 2025—एक ऐसा मंच जिसने देशभर से आए प्रतिभाशाली उद्यमियों और इनोवेटर्स को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस भव्य समिट में कारोबार, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभा रहे बिज़नेस लीडर्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने ‘वोकल फॉर लोकलÓ, ‘आत्मनिर्भर भारतÓ और ‘आज़ादी का अमृत महोत्सवÓ जैसे अभियानों को व्यावसायिक धरातल पर साकार किया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, हमारी सरकार का मकसद नीतियों को सरल बनाकर कारोबारियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, बाधा नहीं। चाहे खाद्य प्रसंस्करण हो या टेक्नोलॉजी—हर क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा मिलना चाहिए।मैं खुद को आप सबके और सरकार के बीच पुल की तरह देखता हूं। आप आगे आइए, आपकी हर सार्थक पहल में हम साथ हैं।कार्यक्रम की विशेष अतिथि जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने कहा, देश के असली नायक वही हैं जो आज बिना रुके, बिना थके अपने प्रयासों से भारत को आगे ले जा रहे हैं। आज इन्हें सम्मानित करना, भारत के भविष्य को सम्मान देना है।आयोजक संस्था कनेक्टिंग बिज़नेस अचीवर्स के चेयरमैन श्री धीरेंद्र राघव ने कहा, यह मंच केवल ट्रॉफी देने का नहीं, बल्कि उन उद्यमियों की पहचान का जरिया है जो समाज में सकारात्मक, सतत और समावेशी परिवर्तन ला रहे हैं। हम ऐसे लोगों को आगे ला रहे हैं जो ‘लोकल टू ग्लोबलÓ विज़न को साकार कर रहे हैं। समारोह के प्रधान संपादक मुस्तुफा ए. खान ने कहा हमारा प्रयास है कि ऐसे लोगों को पहचान दी जाए, जो व्यवसाय में नवाचार, नेतृत्व और ईमानदारी के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। ये पुरस्कार सिर्फ अलंकरण नहीं, दूसरों को प्रेरणा देने वाला प्रतीक हैं।
नेशनल बिज़नेस अचीवर समिट एंड अवार्ड्स 2025 में चमकी भारत की उद्यमशीलता
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments