दिल्ली।दिल्ली में आज एक सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के पंजाब चेयरमैन एवं प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के संस्थापक करण गिलहोत्रा ने भेंट की।
इस मौके पर करण गिलहोत्रा ने केजरीवाल को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और देश-प्रदेश में उद्योग, शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ, जिसमें राष्ट्र निर्माण और युवाओं को सशक्त बनाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Recent Comments