देहरादून, दिनांक: 17/04/2025 : आगामी चार धाम यात्रा और पर्यटक सीजन को ध्यान में रखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में, चार धाम यात्रा मार्गों पर आवश्यक सूचनाओं से संबंधित फ्लेक्स बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों पर मार्गों का विवरण, भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्रों और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जिससे बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा प्रदान हो सके.

देहरादून पुलिस द्वारा डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। चार धाम यात्रा से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है।


Recent Comments