सीएम के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की बुनियादी शिक्षा को डिजिटल बनानी की अभिनव पहल

देहरादून, 22 मार्च 2025 (आरएनएस ) जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बुनियादी शिक्षा को डिजिटल बनाने की एक नवीन पहल शुरू की है। अब सरकारी स्कूलों के बच्चे प्रेक्टिकल अध्ययन के माध्यम से विज्ञान, अंग्रेजी और तकनीकी विषयों में ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे।

इस पहल के अंतर्गत, इंटरैक्टिव सिमुलेशन और गेमीफिकेशन का उपयोग करते हुए कठिन विषयों को ऑनलाइन पढ़ाया और सिखाया जाएगा। जिला प्रशासन ने IIT मद्रास प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किया, जिसके माध्यम से 01 अप्रैल से 20 स्कूलों में ऑनलाइन टीचिंग का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि उन्होंने स्कूलों को ऑनलाइन टीचिंग के लिए आवश्यक उपकरण जैसे एलईडी स्क्रीन और वाई-फाई इंटरनेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित योजना के अनुसार, 30 मई तक सभी स्कूलों में ये सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।

“विद्या शक्ति” के तहत, जिलाधिकारी ने बेसिक स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में पहले से टीवी उपलब्ध हैं, वहां नेटवर्क सुविधा प्रदान करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, जिन विद्यालयों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए उपकरणों की आवश्यकता है, उन्हें प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है।

ओपन मेंटर ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी, पी. नागराजन और विद्या शक्ति के ग्लोबल कन्वेनर, डा. एस. सुब्रमण्यम ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को हिंदी में इंटरैक्टिव तरीके से पढ़ाया जाएगा। ऑनलाइन लाइव कक्षाओं में छात्रों को अपने प्रश्नों का समाधान तुरंत करने की सुविधा होगी, जबकि प्रत्येक सप्ताह टेलीविजन पर आधारित परीक्षण भी लिया जाएगा ताकि बच्चों की प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके।

जिला प्रशासन के इस प्रयास से बुनियादी शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने और बच्चों को डिजिटल माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments