देहरादून,11फरवरी2025(आरएनएस)गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। सचिवालय और कोषागार को छोड़कर राज्य सरकार के सभी कार्यालय, संस्थान और शैक्षणिक संस्थान इस दिन बंद रहेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्यभर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, गुरु रविदास की मूर्तियों और पार्कों में विशेष सजावट भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने संत रविदास के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समानता और मानव सेवा का संदेश दिया है। उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे संत रविदास की शिक्षाओं को आत्मसात करें और समाज की भलाई के लिए प्रयासरत रहें।
यँहा देखें आदेश


Recent Comments