डिजिटल फसल सर्वेक्षण में तेजी लाने के निर्देश, किसान पंजीकरण पर जोर

देहरादून, 09 अप्रैल 2025: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में डिजिटल फसल सर्वेक्षण एवं किसान पंजीकरण के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में भारत सरकार के कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय में चीफ नॉलेज एडवाइजर राजीव चावला भी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य सचिव बर्द्धन ने अधिकारियों को डिजिटल फसल सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सर्वेक्षण के लिए एक निश्चित समय सीमा तय करने का भी आदेश दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि सर्वेक्षण को समय पर पूरा करने के लिए जिला और तहसील स्तर पर लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। उन्होंने आवश्यकतानुसार सर्वेक्षण कार्य में अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाने की भी बात कही। इसके अतिरिक्त, उन्होंने किसान पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए अधिकारियों को भारत सरकार के कृषक एवं कृषक कल्याण मंत्रालय से लगातार तकनीकी सहायता प्राप्त करने के लिए संपर्क में रहने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कृषक एवं किसान कल्याण मंत्रालय के चीफ नॉलेज एडवाइजर श्री राजीव चावला से डिजिटल फसल सर्वेक्षण के अंतर्गत एपीआई इंटीग्रेशन को जल्द से जल्द शुरू कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के वितरण में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।
बैठक में सचिव एस एन पाण्डेय, चंद्रेश कुमार यादव, और महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments