नाबार्ड उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का आयोजन

   देहरादून,05march2025:  नाबार्ड उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का आयोजनराष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा आईटी पार्क, सहस्त्रधारा रोड स्थित कार्यालय में दिनांक 05.03.2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण, अध्यक्ष, उत्तराखंड विधानसभा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री पंकज यादव, मुख्य महाप्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ की गई। मुख्य महाप्रबंधक द्वार अपने स्वागत भाषण में वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं के महत्व को रेखांकित करते हुए नारी शक्ति की प्रगति से सदन को अवगत कराया।

श्री यादव ने बताया कि सन् 1992 में नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूह की अवधारणा महिला विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम था। वर्तमान में लगभग 1.44 करोड़ स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं जिससे लगभग 18 करोड़ परिवार जुड़े हुए हैं। नाबार्ड अपनी विभिन्न प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम, वित्तीय समावेशन, आदिवासी विकास परियोजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण में निरंतर योगदान दे रहा है और उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्य अतिथि श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपनी पृष्ठभूमि के बारे में बताया की उनके परिवार में पूर्व में महिलाओं का प्रभुत्व रहा है जिसके कारण उनहें भी प्रेरणा मिली और उनकी वर्तमान उपलब्धियों में उनके परिवार की महिलाओं से मिले समर्थन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पद ग्रहण करने के पश्चात उनके विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है एवं महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं की संख्या बड़ी है, एवं उत्तराखण्ड में भी समय के साथ महिलाओं का विकास हो रहा है।

श्रीमती खण्डूडी ने बताया की महिलाओं का आर्थिक विकास सुनिश्चित किए बिना उनका समग्र विकास नहीं हो सकता एवं इस क्षेत्र में नाबार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भविष्य में भी श्रीमती खण्डूडी द्वारा नाबार्ड से महिलाओं के हित में निरंतर प्रयासरत रहने एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित करने में प्रयासरत रहना चाहिए।
कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में विभिन्न उपलब्धियाँ प्राप्त करने वाली एवं दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरने वाली महिलाओं को सम्मानित किया एवं समृतिचिह्न प्रदान किया, साथ ही साथ मुख्य अतिथि ने नाबार्ड द्वारा वित्तपोषित महिला स्वयं सहायता समूहों एवं उत्पादक संगठनों के उत्पादों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

विभिन्न स्टॉलों में महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन किया जिसमें मुख्य रूप से रिंगाल, हथकरघा, अचार, मसाले आदि उत्पाद शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने महिलाओं के साथ वार्तालाप कर उत्पादों की जानकारी ली और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का समापन श्री निर्मल कुमार, उप महाप्रबंधक, नाबार्ड द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments