पंचकुला (आरएनएस)। भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल ने फतेहाबाद जिले में इंटरनेट फाइबर आधारित लाइव टीवी यानी आईएफटीवी सेवा की शुरुआत कर दी है। इसके लिए उपभोक्ता को अलग से कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा और ना ही अलग से उन्हें कोई सेटअप बॉक्स लगाने की आवश्यकता होगी।
आज यानी 14 फरवरी शुक्रवार को भारत संचार निगम लिमिटेड के कार्यालय में एजीएम रघवीर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उन्हें आईएफटीवी सर्विस केबारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यूजर्स को उनकी नई शुरू की गई सर्विस के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीओ आत्मा राम, जेटीओ अशोक कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एजीएम रघवीर सिंह ने बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड के उपभोक्ता अब 500 से अधिक लाइव चैनल का आनंद हाई डेफिनेशन एचडी के साथ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में फतेहाबाद, भट्टू, भूना, रतिया, टोहाना और जाखल में 22 दिसंबर 2024 से आईएफटीवी की सेवाएं शुरू हो गई है।
एजीएम रघवीर सिंह ने कहा कि रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की लाइव टीवी सेवाओं में स्ट्रीमिंग डेटा मासिक डेटा कोटा से काटा जाता है, जबकि बीएसएनएल की आईएफटीवी में ऐसा नहीं होगा। जिले में करीब 10,500 बीएसएनएल फाइबर उपभोक्ता है, जिनमें से अब तक करीब 1100 से अधिक उपभोक्ताओं ने आईएफटीवी की सुविधा लेना शुरू कर दी है।
इंटरनेट फाइबर आधारित लाइव टीवी यानी आईएफटीवी सेवा की शुरुआत कर दी है।
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments