आईपीएल 2025 : राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, तीन मैचों के लिए संजू सैमसन बाहर; इस खिलाड़ी को मिली कमान

नई दिल्ली , 20 मार्च (आरएनएस)।  राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के पहले तीन मैचों को नहीं खेल पाएंगे। राजस्थान अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पिछले संस्करण के फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। संजू की गैरमौजूदगी में कमान रयिान पराग संभालेंगे।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। चैम्पयिंस ट्रॉफी से पहले उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई थी। एजेंसी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक उन्हें विकेटकीपिंग के लिए क्लीन चिट नहीं दी है।
सैमसन की अनुपस्थिति में रियान पराग आईपीएल की पहली चैंपियन टीम की कप्तानी करेंगे। वह आईपीएल के इतिहास में किसी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन जाएंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments