यूएन से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय भूमिका में चयनित हुए आईपीएस लोकेश्वर सिंह — बढ़ाया उत्तराखंड का मान

देहरादून। उत्तराखंड के लिए गर्व का पल लेकर आई एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य पुलिस सेवा के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह का चयन संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत लोकेश्वर सिंह अब संस्थागत अखंडता, शांति स्थापना और सतत विकास जैसे वैश्विक लक्ष्यों की दिशा में योगदान देंगे।

संयुक्त राष्ट्र प्रणाली से जुड़े इस संगठन में चयन अत्यंत प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया से होता है, जिसमें दुनिया भर के अधिकारी भाग लेते हैं। लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं और पिछले 11 वर्षों में उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे महत्वपूर्ण जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं। अपने कर्तव्यनिष्ठ और नवोन्मेषी दृष्टिकोण के कारण उन्होंने उत्तराखंड पुलिस में अलग पहचान बनाई है।

राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, लोकेश्वर सिंह जल्द ही राज्य सरकार से औपचारिक अनुमोदन प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय संगठन में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी इस नियुक्ति को न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि माना जा रहा है, बल्कि यह उत्तराखंड और भारत दोनों के लिए सम्मान का विषय है।

पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उत्तराखंड पुलिस की वैश्विक स्तर पर पहचान को और मजबूत करेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments