श्रीनगर – उत्तराखण्ड पुलिस की 21वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय राइफल, रिवाल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2025 का द्वितीय दिवस एस.एस.बी की केदार फायरिंग रेंज, श्रीनगर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में IRB-2 ने 300 मीटर राइफल शूटिंग में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 40 BN PAC हरिद्वार ने 300 मीटर स्नैप राइफल शूटिंग में बाजी मारी।
300 मीटर राइफल शूटिंग में IRB-2 ने 168 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 40 BN PAC हरिद्वार 144 अंक के साथ द्वितीय और IRB-1 126 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहा। उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन में मुख्य आरक्षी योगेश सिंह (46 BN PAC) ने 86 अंक हासिल किए, जबकि आरक्षी राजीव कुमार (IRB-2) ने 82 अंक और आरक्षी जितेन्द्र सिंह (IRB-2) ने 80 अंक हासिल किए।
300 मीटर स्नैप राइफल शूटिंग में 40 BN PAC हरिद्वार ने 36 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि IRB-1 ने 21 अंक के साथ द्वितीय और IRB-2 ने 12 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहा। उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन में मुख्य आरक्षी भूपेन्द्र पुरी (40 BN PAC) और मुख्य आरक्षी कुलदीप रावत (IRB-1) ने 21-21 अंक हासिल किए, जबकि मुख्य आरक्षी सचिन कुमार (40 BN PAC) ने 15 अंक हासिल किए।
पिस्टल/रिवल्वर प्रतियोगिता में 40 BN PAC ने 15 गज, 25 गज और 30 गज में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि IRB-2 ने 50 गज में प्रथम स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत प्रदर्शन में अ0उप0नि0 आनंद सिंह, मुख्य आरक्षी योगेश सिंह और आरक्षी राजीव कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Recent Comments