शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की बर्खास्तगी की मांग, विकासनगर में भड़का जन संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन

296 व्यावसायिक प्रशिक्षकों और 25-30 हजार छात्रों का भविष्य अधर में, चार माह से नहीं बढ़ी अनुबंध तिथि

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील परिसर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने व्यावसायिक प्रशिक्षकों और छात्रों की पीड़ा तथा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की कार्यशैली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। उप जिलाधिकारी विकासनगर की गैर-मौजूदगी में यह ज्ञापन नायब नजीर बिजल्वान को सौंपा गया।

रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य के 200 विद्यालयों और 28 स्पोक विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अनुबंध तिथि न बढ़ाए जाने की वजह से 296 व्यावसायिक प्रशिक्षकों और करीब 25 से 30 हजार छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

नेगी ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम की अनुबंध तिथि 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुकी है और अब लगभग चार महीने बीतने को हैं, लेकिन बेरोजगार हो चुके प्रशिक्षकों और छात्रों की पीड़ा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत तक नहीं पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से युवाओं के कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार का रास्ता खुलता है, और प्रशिक्षकों का भविष्य भी सुरक्षित रहता है।

नेगी ने सीधे तौर पर शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि हर मोर्चे पर विफल रहे धन सिंह रावत प्रदेश के युवाओं और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विभाग संभल नहीं रहा तो मंत्री इस्तीफा क्यों नहीं देते। मोर्चा ने सरकार से मांग की कि ऐसे गैर-जिम्मेदार और नाकाम मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

घेराव और प्रदर्शन में आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, के.सी. चंदेल, रितेश तोमर, रूपचंद, सुनील बेलवाल, विनोद पड्डा, हाजी असद, संजय गुप्ता, प्रवीण शर्मा पिन्नी, प्रोवीर दास, अनिल गौड़, राकेश शर्मा, अल्का सैनी, रविंद्र सिंह, संगीता पैन्यूली, हिमांशु थापा, अंकित रावत, मोहम्मद नसीम, कविता नेगी, मोहम्मद इस्लाम, हरीश शाह, मोहम्मद आसिफ, मान चंद राणा, चौधरी अमन सिंह, प्रमोद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, नानक सिंह, कुंवर सिंह नेगी, मुन्ना लाल शर्मा, विनय गुप्ता, निशा खातून, उमराव सिंह, सायरा बानो, जगदीश रावत, मुमताज, मीडिया प्रभारी अतुल हांडा, सोमपाल, मनीष नेगी, अंकुर चौरसिया, एमए सिद्दीकी, विक्रम पाल, परवेज, इदरीश, परवीन, वाहिद कुरैशी, शमशाद, गुरु चरण सिंह, चौधरी मामराज, क्रिस्टीना, बिल्लू गिल्बर्ट, इमरान, शराफत अली, विपिन भारद्वाज, जयपाल सिंह, सलीम मिर्जा, सफीक पांडा, जयपाल, ऋषिपाल और सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments