

ज्योति रौतेला के नेतृत्व में पथरी बाग चौक से लाल पुल चौक तक निकाला मार्च
देहरादून। राजधानी में लगातार बढ़ते गोलीकांड की घटनाओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज “जन सुरक्षा न्याय मार्च- सुरक्षित राजधानी, जवाबदेह सरकार” के बैनर तले प्रदर्शन किया। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पथरी बाग चौक से लाल पुल चौक तक निकाले गए इस मार्च का नेतृत्व ज्योति रौतेला ने किया।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने इस मार्च में शामिल होकर राजधानी की सुरक्षा और मजबूत कानून-व्यवस्था की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजधानी की जनता डर के साए में नहीं, बल्कि सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में जीने का अधिकार रखती है। उन्होंने सरकार से कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी तय करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

इस अवसर पर रीठामंडी पार्षद इताद खान, वसीम मकरानी, आदर्श सूद, कैलाश ठाकुर, मनीष धीमान, सतेंद्र, गगन चाचर, मुरसलीन, हरि शंकर, समीर कुमार, अनिल शर्मा, लक्ष्य गोयल, अभिनव, अभिषेक डोबरियाल, गौरव रावत, नितिन उनियाल, विकास यादव और उदय यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सोनू, कुसुम रावत, अनीता सकलानी, रुचि रौतेला, नंदिता गढ़िया, अनुराधा, बबीता, सीमा, कुसुम और विजया सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं और युवा साथियों ने भी बड़ी संख्या में मार्च में हिस्सा लिया।
मार्च के दौरान स्थानीय लोगों ने भी कार्यकर्ताओं का साथ दिया और शहर में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।


Recent Comments