जेईई मेन: कोटा क्लासेस के छात्रों ने लहराया परचम

हरिद्वार(आरएनएस)।  जेईई मेन 2025 की परीक्षा के नतीजों में कोटा क्लासेस के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कोटा क्लासेस के कन्हैया ने 99.754 परसेंटाइल अंक हासिल कर नाम रोशन किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता पंकज कुमार, माता लक्ष्मी देवी और कोटा क्लासेस को दिया। अखिल त्रिपाठी ने 99.542 परसेंटाइल हासिल किए। इसके साथ ही 27 छात्र-छात्राओं ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। संस्था के महानिदेशक डा. रवि वर्मा ने बताया कि कन्हैया और अखिल त्रिपाठी ने टॉप मैरिट लिस्ट में जगह बनाई है। संस्था से अन्य सफल छात्रों में लोकेश ने 98.926 परसेंटाइल, दिव्यांशु प्रजापति ने 98.66 परसेंटाइल, दिव्यांशु ने 98.335 परसेंटाइल, नैवेद्य अग्रवाल ने 98.648 परसेंटाइल, शिवांश कपिल ने 97.745 परसेंटाइल, कृष्णा 97.073 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए। एकेडमिक निदेशक राजीव रंजन वर्मा ने बताया कि चयनित छात्रों को जेईई एडवांस की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments