फिलीपींस से वांछित अपराधी जोगिंदर ग्योंग को इंटरपोल की मदद से भारत वापस लाया गया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के ग्लोबल ऑपरेशंस सेंटर ने निकट समन्वय में, आपराधिक साजिश एवं हत्या हेतु हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित रेड नोटिस वाले व्यक्ति जोगिंदर ग्योंग की भारत में सफल वापसी कराई।

दिल्ली,दिनाँक: 02-02-2025(PIB) रेड नोटिस वाला व्यक्ति जोगिंदर ग्योंग, आपराधिक साजिश एवं हत्या के आरोपों पर पुलिस स्टेशन सिटी पनीपत, हरियाणा में दर्ज की गई प्राथमिकी संख्या 1337, दिनांक 30.12.2017 में आपराधिक षड़यंत्र के मामले में हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित था। रेड नोटिस वाला व्यक्ति, एक पीड़ित की हत्या में हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित था, जिस पर उक्त रेड नोटिस वाले व्यक्ति ने अपने गैंगस्टर भाई सुरेंद्र ग्योंग,जो बाद में हरियाणा पुलिस के साथ गोलीबारी में मारा गया, की वास्तविक पहचान एवं स्थान का खुलासा करने का संदेह किया था। अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए, रेड नोटिस वाले व्यक्ति ने योजना बनाई और मृतक की हत्या कर दी। रेड नोटिस वाले व्यक्ति, कथित तौर पर डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास, व्यक्ति को मौत के डर से या गंभीर चोट के डर से जबरन वसूली एवं फिरौती के लिए अपहरण करने के लिए दिल्ली सहित भारत के विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा।

हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने दिनाँक 25.10.2024 को इंटरपोल से उक्त व्यक्ति के विरुद्ध रेड नोटिस जारी करवाया और वांछित अपराधी का पता लगाने के लिए वैश्विक स्तर पर सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को प्रसारित किया गया। रेड नोटिस के बल पर, रेड नोटिस वाले व्यक्ति जोगिंदर ग्योंग, को फिलीपींस से बैंकॉक के रास्ते दिल्ली तक निर्वासित किया गया।

बैंकाक से नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर रेड नोटिस वाले व्यक्ति जोगिंदर ग्योंग को हिरासत में लिया गया। चूंकि रेड नोटिस वाला व्यक्ति दिल्ली पुलिस द्वारा भी वांछित था, इसलिए उन्हें आगे की कार्रवाई हेतु विशेष सेल, दक्षिणी रेंज, दिल्ली पुलिस को आज अर्थात दिनाँक 02.02.2025 को सौंप दिया गया।

भारत में इंटरपोल हेतु राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में सीबीआई, इंटरपोल चैनलों के माध्यम से सहयोग एवं सहायता के लिए भारत में सभी कानून प्रवर्तन एजेंसियों(LEAs) के साथ समन्वय करती है। वर्ष 2021 से अब तक 100 से अधिक वांछित अपराधियों को इंटरपोल चैनलों के माध्यम से समन्वय में भारत वापस लाया गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments