“पुलिस-प्रशासन की संयुक्त पहल, नशामुक्त भविष्य की ओर मजबूत कदम”

“नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस: “युवाओं की सेहत पर फोकस: जागरूकता संग ड्रग डिटेक्शन टेस्ट।

पौड़ी।जिलाधिकारी पौड़ी स्वाती एस. भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में नशा उन्मूलन अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कल दिनांक 26.02.2026 को राजकीय पॉलिटेक्निक पौड़ी में विशेष जागरूकता एवं परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों का स्वेच्छा से ड्रग डिटेक्शन कीट से टेस्ट किया गया जिसमें छात्रों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई, जो कि शैक्षणिक परिसर में सकारात्मक वातावरण का प्रतीक है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आशीष गुसाईं द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव, सामाजिक प्रतिष्ठा पर असर तथा भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहें तथा किसी भी प्रकार के दबाव या प्रलोभन में न आएं। साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य सहायता से संबंधित उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी साझा की।

पौड़ी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में नशा तस्करों एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, काउंसलिंग सत्र एवं आकस्मिक जांच अभियान चलाए जाएंगे।
जनपद पुलिस आमजन, अभिभावकों एवं शिक्षण संस्थानों से भी अपील करती है कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधियों की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि युवा पीढ़ी को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सके।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments