देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक में पत्रकारों के हितों और सुरक्षा को लेकर व्यापक मंथन किया गया। उज्जवल रेस्टोरेंट में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण मेहता ने की। बैठक में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रहार बताया गया।
बैठक में संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। यूनियन का विस्तार मसूरी और विकासनगर में करने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए 30 नवंबर 2025 तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जिला कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव 15 दिसंबर 2025 तक कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।

पत्रकार सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष सुरक्षा एवं सहायता समिति का गठन किया गया, जिसमें आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण महता, प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत, जिला अध्यक्ष मौहम्मद शाहनजर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष द्विजेंद्र बहुगुणा, एस. पी. उनियाल, बलदेव भट्ट व जाहिद अली को शामिल किया गया।
यूनियन ने यह भी निर्णय लिया कि एक प्रतिनिधिमंडल सूचना महानिदेशक से पोर्टल पंजीकरण के मुद्दे पर मुलाकात करेगा। बैठक में प्रस्तावित वार्षिक स्मारिका के प्रकाशन पर भी विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय सचिव जय सिंह रावत और प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत को उत्तराखण्ड सूचीबद्धता संचालन समिति में सदस्य नामित किए जाने पर जिला कार्यकारिणी की ओर से सम्मानित किया गया।
प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दो दिवसीय अधिवेशन में लिए गए फैसलों से सभी को अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर प्रवीण मेहता ने स्मारिका प्रकाशन के संबंध में जानकारी दी।

बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष मौहम्मद शाहनजर ने किया। इस अवसर पर उमा शंकर प्रवीण महता, गिरीश पंत, ललित बलूनी, मौहम्मद शाहनजर, ज्योति भट्ट, राजेंद्र वर्मा, द्विजेंद्र बहुगुणा, एस.पी. उनियाल, बलदेव भट्ट, जाहिद अली, देवेंद्र प्रसाद चमोली, रक्षा शर्मा, आरिफ खान, विजय कुमार शर्मा, विजय लक्ष्मी तिवारी, अफरोज खान, किशन सिंह गुंसाई, सतीश पुंडीर, नवीन बधानी, अशोक शर्मा, मोहम्मद इकराम अंसारी, मोहम्मद खालिद, समीना, वीरेंद्र दत्त गैरोला, दीपक कुमार गुप्ता व विरेश कुमार सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Recent Comments