पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक संपन्न, 6 पत्रकारों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

देहरादून, 24 मार्च 2025(आरएनएस): आज सूचना निदेशालय में महानिदेशक की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारों के कल्याण से जुड़े कुल 11 मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से 6 मामलों को पात्र मानते हुए कुल 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की संस्तुति दी गई।

दिवंगत पत्रकार मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी आर्थिक सहायता

पत्रकार कल्याण कोष के जिन मामलों पर निर्णय लिया गया, उनमें पिछले माह दिवंगत हुए वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह माजिला के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की भी संस्तुति प्रदान की गई। समिति के सदस्यों ने पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं उनके परिवारों के सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अधूरे अभिलेखों वाले प्रकरणों को अगले अवसर का निर्देश

बैठक में जिन प्रकरणों के अभिलेख अपूर्ण पाए गए, उन्हें एक और अवसर देने का निर्णय लिया गया। सम्बंधित जनपदों के जिला सूचना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आवेदकों से पूर्ण अभिलेख प्राप्त कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करें।

मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना पर विचार

बैठक में मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत एक मामला प्रस्तुत किया गया, परंतु आवश्यक अभिलेखों के अभाव में इसे भी अगली बैठक में रखने का निर्णय लिया गया। समिति द्वारा पारित सभी निर्णयों को मुख्यमंत्री, जो कि इस समिति के अध्यक्ष हैं, के अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।

बैठक में शामिल अधिकारी एवं पत्रकार प्रतिनिधि

बैठक में पत्रकार कल्याण कोष समिति के गैर-सरकारी सदस्य एवं पत्रकार प्रतिनिधि बी.डी. शर्मा, डॉ. डी.डी. मित्तल, सुश्री निशा रस्तोगी, श्री दिनेश जोशी उपस्थित रहे। इसके अलावा सूचना विभाग से अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी तथा संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान ने भी भाग लिया।

सूचना महानिदेशक ने कहा कि सरकार पत्रकारों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और पत्रकार कल्याण कोष व पेंशन योजना के तहत पात्र पत्रकारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments