करन माहरा ने गुरु नानक जयंती पर नगर कीर्तन में लिया आशीर्वाद

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती पर देहरादून में सिख समाज द्वारा आयोजित भव्य नगर कीर्तन में भाग लिया। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस अवसर पर माहरा ने कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी पूरे विश्व में मानवता और समानता की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया, जो हमेशा प्रासंगिक रहेगा। माहरा ने सभी प्रदेशवासियों को गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments