कारगिल विजय दिवस: हरिद्वार में शौर्य दिवस पर DM ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर नारियों को किया सम्मानित

हरिद्वार। कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में जनपद हरिद्वार में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर में कारगिल शहीदों एवं अन्य शहीद सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा और गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

सभागार में आयोजित कार्यक्रम में DM मयूर दीक्षित और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। DM ने कहा कि आज कारगिल विजय की 27वीं वर्षगांठ है। इस युद्ध में प्रदेश के 75 जांबाज सैनिक शहीद हुए थे, जिनमें हरिद्वार के राइफल मैन मान सिंह गोसाईं भी शामिल हैं। उन्होंने शहीदों के माता-पिता को शत-शत नमन किया।

इस अवसर पर जनपद के 08 शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं परिजनों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। DM ने आश्वस्त किया कि सीमा पर तैनात सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं का निदान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से प्राथमिकता से किया जाएगा।

कार्यक्रम में एनसी कैडेटों और खेल छात्रावास के हॉकी पदक विजेता बालक-बालिकाओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिए गए। मेयर किरण जैसल ने कहा कि शहीदों के बलिदान से देश सुरक्षित है और हमें राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित रहना चाहिए। विंग कमांडर से.नि. डॉ. सरिता पांवर ने युद्ध के विवरण साझा किए। सचिव सिमरनजीत कौर ने NALSA की निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments