अंधेरी रात में खाकी का साहस: सड़क दुर्घटना में घायलों का सहारा बने जवान

कोटद्वार।  पौड़ी पुलिस ने एक बार फिर अपनी मानवता और सेवा भावना का परिचय दिया है। रात्रि के समय कोटद्वार थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई और चार घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना कोटद्वार पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घने अंधेरे और कठिन भू-भाग में टोर्च की हल्की रोशनी में जवानों ने खाई में उतरकर राहत कार्य प्रारंभ किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए, टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घायलों को स्ट्रेचर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से राजकीय अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान आमिर, सलमान, नदीम अंसारी और अमान के रूप में हुई है, जो नजीबाबाद से आ रहे थे।

पुलिस टीम की तत्परता और साहस के कारण चारों घायलों की जान बचाई जा सकी। इस अवसर पर पुलिस टीम की सराहना करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस ने देवदूत की तरह काम किया और घायलों की मदद के लिए तत्परता दिखाई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments