साइबर सुरक्षा,बाल अपराधों, गुड टच-बैड टच एवं सोशल मीडिया के प्रति सतर्कता बरतने सम्बन्धी दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी।
श्रीनगर। आमजन को जगागरूक करने के क्रम में आज दिनांक 15.10.2025 को कोतवाली श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर तथा महिला थाना श्रीनगर द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उफल्डा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जागरूकता पाठशाला में पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर व व्हाट्सएप पर होने वाले फिशिंग, फर्जी लिंक, डिजिटल अर्रेस्टिंग जैसे नए साइबर फ्रॉड तरीकों की जानकारी दी गई,“नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी दूर रखेंगे” — इस संकल्प के साथ बच्चों को प्रेरित किया गया।


अजनबियों द्वारा लालच या धोखे से बच्चों को अपने साथ ले जाने जैसे घटनाक्रमों के संदर्भ में सतर्क रहने की सलाह दी गई। किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की शिकायत तुरंत नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930,नशा उन्मूलन संबंधी सूचना हेतु 1933 तथा किसी आपात स्थिति में डायल 112 जैसे हल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।

Recent Comments