कृष्ण लाल पंवार-कांग्रेस नेता केवल झूठ बोलकर लोगों को बरगलाते

चरखी दादरी,02मार्च2025(एजेंसिया)खनन एवं भू विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के अवैध खनन पर दिए गए बयानों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप निराधार और तथ्य से परे हैं। कांग्रेस नेता केवल झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने का काम करते हैं।

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए अवैध खनन में राज्य सरकार की संलिप्तता के ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। मंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वयं चरखी दादरी के पिचोपा कलां का दौरा किया तथा वहां अवैध खनन का कोई निशान नहीं पाया।

उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला द्वारा बताए गए 14 जिलों में से कैथल जैसे जिले में साधारण मिट्टी के अलावा कोई भी महत्वपूर्ण खदान या लघु खनिज नहीं है तथा उन जिलों में भी अवैध खनन को रोकने के लिए नियमित प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनवरी माह से अब तक फील्ड अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान 13,282 वाहनों की जांच की गई है और 575 ऐसे वाहनों को जब्त किया गया है जो अवैध रूप से खनन सामग्री/बिना ई-रवाना के ले जा रहे थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments