बागेश्वर(आरएनएस)। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने शनिवार को शामा घाटी में जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान 30 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विकास कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और समस्याएं भी गिनाईं। विधायक गड़िया ने शामा में पांच लाख की लागत का निरीक्षण भवन में मरम्मत एवं शौचालय का निर्माण कार्य व लोनिवि निरीक्षण भवन से लोनिवि मार्ग शामा दूंगा तक चार किमी मार्ग का चौड़ीकरण, उच्चीकरण व सीसी मार्ग निर्माण। (लागत ₹25 लाख) का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, मंडल अध्यक्ष शिखर हरीश कोरंगा, आनंद मेहता तथा जीवन शाही आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदियाकोट में जल्द बनेगा भवन
कपकोट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदियाकोट में जल्द भवन निर्माण होगा। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत भवन निर्माण को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इसकी अनुमोदित लागत 207.50 लाख है। टोकन मनी के रूप में 6.84 लाख की धनराशि मिल गई है। इसके साथ ही 76.16 लाख की स्वीकृति भी मिल गई है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि विधानसभा कपकोट में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप-बी, बदियाकोट का भवन निर्माण कार्य प्रगति पर शासन से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। जल्द निविदा कराकर कार्य शुरू किया जाएगा।
विकास कार्य में धन की कमी नहीं आएगी आड़े : गड़िया
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments