लेक फेस्टिवल में पर्यटन की सौगात, होटल-होमस्टे और वॉटर स्पोर्ट्स पर छूट

देहरादून/टिहरी। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 6 से 9 मार्च तक प्रस्तावित Himalayan O2 – टिहरी लेक फेस्टिवल इस वर्ष शासन, प्रशासन और स्थानीय जन सहभागिता का सशक्त उदाहरण बनने जा रहा है। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को होटल, होमस्टे और वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में विशेष छूट का लाभ मिलेगा।

जिला प्रशासन और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे इस महोत्सव में देशभर से प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि पंजीकृत प्रतिभागियों को आयोजन तिथियों के दौरान स्थानीय होटल और होमस्टे के किराए में 20 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, जबकि वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में 25 प्रतिशत तक की रियायत मिलेगी। पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह पहल स्थानीय हितधारकों द्वारा स्वेच्छा से की गई है।

स्थानीय संस्कृति और परंपरा का संगम

फेस्टिवल के दौरान प्रतिभागियों को उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक खानपान और वेशभूषा से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। मास्टर शेफ प्रतियोगिता में स्थानीय व्यंजनों की प्रस्तुति होगी, वहीं फैशन शो में प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों और आभूषणों में नजर आएंगे।

6 मार्च को कोटी कॉलोनी में प्रसिद्ध पांडवाज बैंड की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। साथ ही वीर योद्धा वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की जीवनगाथा पर आधारित नाट्य मंचन भी दर्शकों को रोमांचित करेगा। विभिन्न तिथियों पर स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।

साहसिक गतिविधियों का आकर्षण

टिहरी लेक फेस्टिवल जनपद का सबसे बड़ा आउटडोर फेस्टिवल माना जाता है। इसके अंतर्गत ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और राफ्टिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को शामिल किया गया है। जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल ने बताया कि फेस्टिवल के माध्यम से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैकिंग अभियानों से ग्रामीण पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

पंजीकरण हेतु वेबसाइट: www.himalayan02.com⁠�

हेल्पलाइन नंबर: 8679435767

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments