बर्मिंघम। इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप कल बर्मिंघम में शुरू हुई। पुरुष सिगंल्स के पहले दौर में, लक्ष्य सेन ने विश्व नंबर 1 और मौजूदा चैंपियन चीन के शी युकी को 23-21, 19-21, 21-17 से हराया। सेन अब राउंड ऑफ़ 16 में पहुंच गए हैं, जहां उनका मुकाबला हांगकांग, चीन के एनजी का लॉन्ग एंगस से होगा।
वहीं, महिला वर्ग में, मौजूदा ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया की आन सेयोंग ने तुर्की की नेस्लिहान एरिन को हराया।
भारत की शीर्ष मिक्सड डबल्स जोड़ी तनीशा क्रास्टो और ध्रुव कपिला भी दूसरे दौर में पहुंच गई, उन्होंने मलेशियाई जोड़ी हू पांग रॉन और चेंग सु यिन को हराया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहीं हैं। वे पश्चिम एशिया में मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के कारण दुबई हवाई अड्डे पर फंसने के बाद घर लौट आई हैं।

Recent Comments