वुशु में चमके लविश कुंवर — पौड़ी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल ने जीता रजत पदक

पौड़ी।उत्तराखंड पुलिस को गर्वित करने वाली एक प्रेरणादायक उपलब्धि सामने आई है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के हेड कॉन्स्टेबल लविश कुंवर ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित 10वें ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर – 2025 में वुशु प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता 8 से 16 अक्टूबर तक आयोजित हुई, जिसमें देशभर की पुलिस इकाइयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। लविश कुंवर का यह प्रदर्शन न केवल जनपद पौड़ी, बल्कि पूरे उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बन गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने लविश को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा, “यह पदक न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि उत्तराखंड पुलिस की प्रतिबद्धता और अनुशासन का प्रतीक भी है। हमें गर्व है कि हमारे विभाग के अधिकारी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता का प्रदर्शन कर रहे हैं।”

एसएसपी सिंह ने समस्त पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से लविश को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार राज्य और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।

लविश कुंवर की यह उपलब्धि युवा पुलिसकर्मियों के लिए एक प्रेरणा है कि सेवा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments