लक्ष्मणझूला पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम मामले में वारण्टी को किया गिरफ्तार

पौड़ी – लक्ष्मणझूला पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम संबंधी मामले में एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, न्यायिक मजिस्ट्रेट, पौड़ी द्वारा फौजदारी वाद संख्या 680/2025, एम.वी. एक्ट से संबंधित प्रकरण में आरोपी लक्ष्य महर, निवासी देहरादून, के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने सतत प्रयास एवं तकनीकी सहायता के आधार पर वारण्टी लक्ष्य मेहर को देहरादून बीचर रोड के पास से गिरफ्तार किया।

अगस्त वारण्टी को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार वारण्टी की पहचान लक्ष्य महर पुत्र धर्मेंद्र महर, निवासी- बीचर रोड देहरादून के रूप में हुई है।

इस कार्रवाई में अ0उ0नि0 मनोज रमोला और कानि0334 मुकेश जोशी शामिल थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments