पौड़ी।उत्तराखंड के कोटी गांव में एक महिला की गुलदार के हमले में मौत के बाद कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई। इस घटना ने वन्यजीव हमलों और प्रशासन की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गोदियाल ने सरकार से पूछा, “पकड़े गए गुलदारों को कहाँ छोड़ा गया? अगर चिड़ियाघरों में छोड़ा है, तो हमले बढ़ क्यों रहे हैं?” उन्होंने भालू के हमलों में वृद्धि पर भी सरकार से जवाब मांगा।
वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग के दावों पर संदेह जताया। उनका आरोप है कि विभाग द्वारा पकड़े गए गुलदार का कोटी गांव से कोई लेना-देना नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग की गश्त गांव से दूर है, जबकि खतरा यहीं के आसपास मंडरा रहा है। लोगों ने खुद को असुरक्षित बताते हुए जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन के रास्ते पर चलेंगे।

Recent Comments