सुनो भौजी की बेन गाने ने शादी में कराई महाभारत, भाभी के भाइयों ने मचाया उत्पात, कुट गए बाराती

 कन्नौज।  शादियों में कई बार डीजे पर गाने बजाने को लेकर बाराती और जनातियों में विवाद की खबरें आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के कन्नौज से सामने आया है। यहां बारातियों ने ऐसा गाना बजाया जिसे सुनते ही लड़की पक्ष के लोग भड़क गए। दरअसल बारातियों ने ट्रेंडिंग में चल रहे सुनो भौजी की बेन गाना बारात में बजा दिया, इसके बाद डांस करते लगे। ये गाना दुल्हन के भाइयों को रास नहीं आया और उत्पात मचा दिया। दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लड़की पक्ष के लोग तुरंत लाठी-डंडे निकाल लाए और बारातियों को पीट दिया। इस घटना में दूल्हे के भाई समेत कई लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूरा मामला कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र के तारपुरवा गांव का है। यहां एक युवती की शादी थी। फर्रुखाबाद जिले के दीना नगला गांव से बारात आई थी। बारातियों के स्वागत सत्कार के लिए लड़की वालों ने अच्छे इंतजाम कर रखे थे। बाराती लड़की के दरवाजे पर नाचते-गाते पहुंच रहे थे। बारात जैसे ही लड़की के दरवाजे के नजदीक पहुंची तो बारातियों ने भौजी की बेन गाना बजा दिया। ये गाना सुनते ही लड़की पक्ष के लोग भड़क उठे और बारातियों से गाना बदलने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।
देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसको जो मिला वही मार दिया। कुछ ही देर में लाठी-डंडे चलने लगे। लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को जमकर कूट दिया। सात फेरों से पहले हुए इस बवाल का किसी ने वीडियो बनाया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना से नाराज बारातियों ने खाना-पीना तक छोड़ दिया। बाद में किसी तरह मामले को शांत कराया गया और शादी की रस्मे को आगे बढ़ाया गया। हालांकि कुछ बाराती शादी से पहले ही नाराज होकर चले गए। दूल्हा और दुल्हन के सात फेरे कराकर उसकी विदाई कर दी गई।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments