ऋषिकेश । थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में घूमने आए आगरा निवासी एक पर्यटक का मोबाइल फोन गंगा घाट पर खो जाने के बाद पुलिस के “खोया-पाया स्क्वॉड” ने त्वरित कार्यवाही कर उसे बरामद कराया। घटना के बाद पर्यटक ने पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की।
आगरा के रहने वाले सौरभ कुमार गंगा घाटों के भ्रमण के दौरान अपना मोबाइल फोन कहीं गिरा बैठे। मोबाइल गुम होने से व्यथित होकर उन्होंने जानकी चौकी में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी जानकी सेतु पर तैनात खोया-पाया स्क्वॉड की टीम – हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह और आरक्षी विजेंद्र बुटोला – सक्रिय हो गई।
पुलिस टीम ने घाटों पर सघन तलाशी अभियान चलाया और आसपास लगे लगभग एक दर्जन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जाँच की। टीम के लगातार प्रयासों के बाद अंततः गंगा घाट से मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिया गया और उसे सौरभ कुमार को लौटा दिया गया।
अपना कीमती सामान वापस पाकर खुश हुए पर्यटक ने पुलिस टीम की कार्यकुशलता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद दिया।

Recent Comments