लखनऊ नगर निगम का व्यापक स्वच्छता अभियान, 3,850 किलोमीटर सडक़ों की सफाई

लखनऊ 12 फरवरी (आरएनएस )। लखनऊ नगर निगम के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहर की सडक़ों को धूल-मिट्टी, कचरे और गंदगी से मुक्त करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और मैन्युअल सफाई मित्रों की सहायता से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में 65 मशीनीकृत स्वीपिंग मशीनों और 240 सफाई मित्रों की टीम ने मिलकर लगभग 3,850 किलोमीटर सडक़ों की सफाई सुनिश्चित की।एलएसए के रीजनल डायरेक्टर अभय रंजन ने जानकारी दी कि सफाई कार्य दो पाली में किया गया ताकि यातायात पर न्यूनतम प्रभाव पड़े और सफाई अधिक प्रभावी हो। उन्होंने बताया कि मशीनीकृत स्वीपिंग मशीनों से 3,400 किलोमीटर सडक़ की सफाई की गई, जबकि 240 सफाई मित्रों ने 450 किलोमीटर सडक़ों एवं नालियों की सफाई को अंजाम दिया।इसके अलावा, हाई-प्रेशर वाटर जेट मशीनों का उपयोग कर डिवाइडर और सडक़ों पर जमी गंदगी व धूल को हटाया गया, जिससे शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण सुधार हुआ। इस तकनीकी पहल के तहत लखनऊ को स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण देने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है।सफाई कार्य को अधिक कुशल और प्रभावी बनाने के लिए मशीनों के उपयोग से श्रमशक्ति की बचत के साथ-साथ सफाई की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। लखनऊ स्वच्छता अभियान की टीम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।नगर निगम अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस सफाई अभियान में सक्रिय सहयोग करें, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और अपशिष्ट केवल अधिकृत सफाई मित्रों को ही सौंपें। जनसहयोग से ही लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments