लखनऊ पुलिस ने महिलाओं और बुजुर्गों से छिनैती करने वाले शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद

लखनऊ 7 सितंबर (आरएनएस ),लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के जोन दक्षिणी के थाना कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बुजुर्गों से छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 17,500 रुपये की नगदी और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में भय का वातावरण समाप्त हुआ है और नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 सितम्बर 2025 को वादी राम कुमार चौधरी की माँ घर के बाहर खड़ी थीं। उसी दौरान दिन में लगभग 12 बजे बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर उनकी गले की सोने की चैन छीन ली और मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना वादी द्वारा थाना कृष्णानगर पुलिस को दी गई, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0-418/25 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई थी।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। दिनांक 06 सितम्बर 2025 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रवि कुमार उर्फ चांदू गिरि पुत्र राम निवास गिरि निवासी ददिउरी थाना बंडा, जनपद शाहजहाँपुर को ग्राम कमालपुर, शाहजहाँपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की उम्र लगभग 29 वर्ष बताई गई है।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह सुनसान रास्तों और इलाकों में महिलाओं व बुजुर्गों की रैकी कर उनसे चैन झपट कर फरार हो जाता था। उसने बताया कि घटना वाले दिन वह ष्टरूस् स्कूल के पास खड़ी बुजुर्ग महिला से घर में प्रवेश करते समय पीछे से चैन छीनकर अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से भाग गया। घटना के बाद वह किराये के मकान में मोटरसाइकिल छिपाकर अपने गृह जनपद भाग गया था। पुलिस ने उसके पास से चैन बेचकर बची हुई 17,500 रुपये की नगदी बरामद की और पल्सर मोटरसाइकिल नंबर क्क 32 हृश्व 8684 भी कब्जे में लिया। वाहन के कागजात न प्रस्तुत करने पर धारा 207 एमबी एक्ट में सीजर की कार्रवाई की गई।जांच में यह भी पता चला कि अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ थाना बंडा, शाहजहाँपुर में धारा 147/323/504/506 भादवि का मामला दर्ज है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति सामने आई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त कई बार महिलाओं व बुजुर्गों को निशाना बनाकर चैन छिनैती की घटनाएँ कर चुका है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थाना कृष्णानगर के प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह, अभ्युदय कुमार, पुष्पेंद्र कुमार और शिवम चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएँगे।लखनऊ पुलिस की इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि अपराधी चाहे कितने भी शातिर क्यों न हों, कानून की पकड़ से बच नहीं सकते। नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस की तत्परता और तकनीकी साधनों का प्रभावी उपयोग आगे भी जारी रहेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments