

देहरादून। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज शिक्षा, नवाचार और करियर अवसरों का एक उभरता हुआ केंद्र बन चुका है – यह कहना है एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के वाइस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान का। उन्होंने देहरादून के स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि लखनऊ अब सिर्फ एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर नहीं, बल्कि आधुनिक शिक्षा और करियर ग्रोथ का नया हब बन चुका है।
चौहान ने बताया कि एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, जोकि उत्तर भारत के प्रमुख तकनीकी और प्रबंधन संस्थानों में से एक है, छात्रों को इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट जैसे अन्य क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ बेहतर प्लेसमेंट अवसर प्रदान कर रहा है।
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि देहरादून जैसे शहरों के प्रतिभाशाली छात्र लखनऊ को अपने उच्च शिक्षा गंतव्य के रूप में देखें। यहां न केवल बेहतर शैक्षणिक वातावरण है बल्कि इंडस्ट्री-लिंक्ड लर्निंग और इनोवेशन को भी प्राथमिकता दी जाती है।
चौहान ने यह भी बताया कि एस.आर. ग्रुप की कैंपस सुविधाएं, आधुनिक प्रयोगशालाएँ, अनुभवी फैकल्टी, एआई से परिपूर्ण संसाधन, कक्षाएं और करियर काउंसलिंग प्रोग्राम्स छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं।
उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि बाहर से आने वाले छात्रों के लिए सुरक्षित हॉस्टल, स्पोर्ट्स सुविधाएँ और सांस्कृतिक अवसर लखनऊ को एक संपूर्ण शिक्षण अनुभव का केंद्र बनाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में लखनऊ देश के टॉप एजुकेशन डेस्टिनेशन में शामिल हो – और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।

Recent Comments