व्हाइट हाउस में मैक्रों-ट्रंप की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- यूक्रेन में युद्ध विराम रूस के हित में

वेशोंगतों,25फ़रवरी2025(एजेंसिया)अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने व्हाइट हाउस में मुलाकात की जहां उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि युद्ध विराम रूस के हित में है और उन्हें लगता है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी ऐसा ही चाहते हैं। यह बैठक ऐसे समय में हुई जब रूस-यूक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे हो गए।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ज्वाइंट प्रेस-कांफ्रेस में कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए कोई समझौता करना रूस के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने यह भी बताया कि अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन को सबसे पहले फोन किया था क्योंकि उन्हें लगा था कि पुतिन शांति समझौते के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह यूक्रेन को अरबों डॉलर की सहायता देने के इच्छुक हैं लेकिन इसके बदले यूक्रेन को अपनी दुर्लभ खनिज संपदा पर अमेरिका को अधिकार देना होगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने यूक्रेन की सुरक्षा पर दिया जोर

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी शांति समझौता जांचा और सत्यापित किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यूक्रेन को पर्याप्त सुरक्षा गारंटी मिले। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप के कई देश इस शांति प्रक्रिया में शामिल होने को तैयार हैं लेकिन इसके लिए अमेरिका का समर्थन जरूरी है।

इस बैठक से पहले, संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच मतभेद सामने आए। अमेरिका ने इस मुद्दे पर अपने यूरोपीय सहयोगियों से अलग रुख अपनाया जिससे शांति वार्ता को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। राष्ट्रपति मैक्रों ने इस पर कहा कि यूरोप और अमेरिका को मिलकर काम करना होगा, ताकि युद्ध को समाप्त करने के लिए एक विश्वसनीय समाधान निकाला जा सके।-

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments