नई दिल्ली ,11 अपै्रल। आईपीएल 2025 के बीच चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एमएस धोनी करते हुए नजर आएंगे।
फ्लेमिंग ने गुरुवार को मीडिया को बताया, ‘’ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण आईपीएल से बाहर हैं। एम एस धोनी कप्तान होंगे।” गायकवाड़ को जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोट लगी थी। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने ऋतुराज की कप्तानी में सिर्फ एक मुकाबला जीता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 में अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था लेकिन उसके बाद से टीम ने लगातार चार मुकाबले गंवाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रेक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हुए हैं। बतौर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। पिछले सीजन भी उनकी कप्तानी में टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। इस बार भी टीम पांच मैच खेलते हुए सिर्फ एक मुकाबला जीत सकी और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है।
महेंद्र सिंह धोनी फिर बने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान, इस वजह से ऋतुराज गायकवाड़ टूर्नामेंट से बाहर
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments