उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के तबादले

देहरादून, 17 मार्च 2025 (RNS) उत्तराखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं:

  1. श्रीमती रिद्धिम  अग्रवाल को पुलिस महानिदेशक, कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पुलिस महानिदेशक, एसओजी/एटीएफओ एवं विशेष सचिव, गृह विभाग के पद पर कार्यरत थीं।
  2. श्री अरुण मोहन जोशी को पुलिस महानिरीक्षक, एसओजी/एटीएफओ बनाया गया है। वे पहले यातायात एवं चारधाम यात्रा प्रबंधन का कार्यभार संभाल रहे थे।
  3. श्री अनंत शंकर ताकवाले को पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण बनाया गया है।
  4. श्री योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊं परिक्षेत्र, नैनीताल के पद पर कार्यरत थे।
  5. श्री एनएस नपल्च्याल को निर्देशक, यातायात की जिम्मेदारी दी गई है।
  6. श्री सुरजीत  सिंह पंवार को अपर पुलिस अधीक्षक, एटीएफओ, हरिद्वार बनाया गया है।
  7. श्रीमती अरुणा भारती को अपर पुलिस अधीक्षक, जीआरपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  8. श्री जगदीश चंद्र को अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल नियुक्त किया गया है।
  9. श्री लोकजीत सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात, देहरादून बनाया गया है।
  10. श्री स्वपन किशोर सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक, एस टी  एफ नियुक्त किया गया है।

सरकार ने बताया कि यह बदलाव प्रदेश की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

उत्तराखंड पुलिस प्रशासन में हुए इन बदलावों से कानून-व्यवस्था में और अधिक सुधार की उम्मीद की जा रही है।

यँहा देखें  आदेश

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments