उत्तराखंड में परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले

देहरादून,05अप्रैल 2025: उत्तराखंड शासन ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक reshuffle करते हुए 19 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन तबादलों में देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, काशीपुर, रुद्रपुर, टिहरी, पौड़ी सहित कई ज़िलों के अधिकारी शामिल हैं।

प्रमुख बदलावों में संदीप सैनी को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी से स्थानांतरित कर देहरादून भेजा गया है, जबकि देहरादून में तैनात सुनील शर्मा को इसी पद पर हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह, सहायक परिवहन आयुक्त मुख्यालय अनीता चमोला को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) देहरादून नियुक्त किया गया है, जबकि शैलेश तिवारी को इस पद से हटाकर मुख्यालय भेजा गया है।

तबादले की सूची इस प्रकार है:

  1. संदीप सैनी – आरटीओ (प्रशासन) हल्द्वानी से देहरादून
  2. सुनील शर्मा – आरटीओ (प्रशासन) देहरादून से हल्द्वानी
  3. अनीता चमोला – सहायक परिवहन आयुक्त से आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून
  4. शैलेश तिवारी – आरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून से सहायक परिवहन आयुक्त मुख्यालय
  5. नवीन कुमार सिंह – एआरटीओ (प्रशासन) देहरादून से एआरटीओ (प्रवर्तन) रुद्रपुर
  6. रश्मि पंत – एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार से ऋषिकेश
  7. जितेंद्र बहादुर चंद्र – प्रभारी एआरटीओ (प्रवर्तन) काशीपुर से प्रभारी एआरटीओ (प्रशासन) रुड़की
  8. पंकज श्रीवास्तव – एआरटीओ (प्रशासन) हरिद्वार से एआरटीओ (प्रवर्तन) देहरादून
  9. एल्विन रॉक्सी – एआरटीओ (प्रशासन) रुड़की से कर्णप्रयाग
  10. निखिल शर्मा – प्रभारी एआरटीओ (प्रवर्तन) रुद्रपुर से प्रभारी एआरटीओ (प्रशासन) हरिद्वार
  11. चक्रपाणि मिश्रा – एआरटीओ (प्रशासन) रुद्रपुर से देहरादून
  12. विमल पांडे – एआरटीओ (प्रशासन) काशीपुर से एआरटीओ (प्रवर्तन) काशीपुर
  13. मोहित कोठारी – एआरटीओ (प्रवर्तन) ऋषिकेश से एआरटीओ (प्रशासन) रुद्रपुर
  14. पूजा नयाल – एआरटीओ मुख्यालय से एआरटीओ (प्रशासन) काशीपुर
  15. हरीश रावल – परिवहन कर अधिकारी बागेश्वर से रुड़की (इंटरसेप्टर)
  16. शशि दुबे – परिवहन कर अधिकारी कोटद्वार से प्रभारी एआरटीओ (प्रवर्तन) कोटद्वार
  17. प्रदीप रौथाण – संभागीय निरीक्षक हरिद्वार से ऋषिकेश
  18. आनंद वर्धन – संभागीय निरीक्षक पौड़ी से हरिद्वार
  19. रोमेश अग्रवाल – संभागीय निरीक्षक ऋषिकेश से टिहरी

शासन द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यापक फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार और प्रशासनिक कुशलता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments