देहरादून पुलिस की बड़ी कामयाबी: ब्रिगेडियर हत्याकांड के शूटर के साथ मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद एक गिरफ्तार

देहरादून।राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी और गुनियाल गांव के जंगलों में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड़ हो गई। चर्चित ब्रिगेडियर मुकेश हत्याकांड में शामिल संदिग्धों की घेराबंदी करते हुए पुलिस ने अदम्य साहस का परिचय दिया। इस मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके साथी को पुलिस ने पहले ही दबोच लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को ब्रिगेडियर मुकेश की हत्या में शामिल संदिग्ध बदमाशों की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली। पुलिस ने जैसे ही संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, उन्होंने भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और घेराबंदी कर एक बदमाश को मौके पर ही धर दबोचा। हालांकि, दूसरा बदमाश गुनियाल गांव के घने जंगलों की ओर भाग निकला। जब पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा, तो बदमाश ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी।

बदमाश द्वारा की गई फायरिंग के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ के दौरान एक गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा और पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया।

घायल बदमाश को तत्काल पुलिस सुरक्षा में उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।घायल बदमाश खतरे से बाहर, पुलिस हिरासत में पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार बदमाशों का नाम पता
1.मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी पुत्र तोसीम निवासी ग्राम अंबा बिहार थाना खालापार जनपद मुजफ़फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष(घायल)

2.शांतनु त्यागी पुत्र विनय त्यागी निवासी ग्राम माढकी थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष

अभियुक्त शांतनु त्यागी

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद अस्पताल जाकर घायल बदमाश की स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी ने ऑपरेशन में शामिल टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments