देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए खुशखबरी आई है। शासन के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षक और दलनायक स्तर के 10 अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर प्रोन्नत कर दिया है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों की नवीन तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, पांच अन्य पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
10 अधिकारियों को मिला ‘कनिष्ठ वेतनमान लेवल-10’
उत्तराखंड शासन द्वारा 2 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में पुलिस मुख्यालय ने नागरिक पुलिस, अभिसूचना और सशस्त्र पुलिस संवर्ग के निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (कनिष्ठ वेतनमान) के पदों पर पदोन्नति प्रदान की है। ये सभी अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अपने नए पद का दायित्व संभालेंगे।
पदोन्नत अधिकारी और उनकी नई तैनाती:
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जनपदों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है:
- श्री चन्द्र मोहन – टिहरी गढ़वाल
- श्रीमती भावना कैंथोला – अल्मोड़ा
- श्री होशियार सिंह – पीटीसी नरेंद्रनगर
- श्री देवेन्द्र सिंह – चम्पावत
- श्री चंचल शर्मा – उत्तरकाशी
- श्रीमती अंजना नेगी – नैनीताल
- श्री उमेश मलिक – पिथौरागढ़
- श्री संतोष कुमार बगड़वाल – अभिसूचना मुख्यालय
- श्री वेद प्रकाश – रुद्रप्रयाग
- श्री संजय कुमार उप्रेती – एसडीआरएफ (SDRF)
इन अधिकारियों के हुए तबादले
पदोन्नति के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय ने जनहित और रिक्तियों को देखते हुए 5 पुलिस उपाधीक्षकों के स्थानांतरण भी किए हैं:
- श्री अनुज को जीआरपी हरिद्वार भेजा गया है।
- श्री अनुज कुमार और श्री नितिन लोहानी को राजधानी देहरादून में तैनाती दी गई है।
- श्रीमती रीना राठौर को आईआरबी-द्वितीय, देहरादून भेजा गया है।
- श्री विमल प्रसाद को चम्पावत जनपद की जिम्मेदारी मिली है।
DGP ने दी शुभकामनाएं
पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई जिम्मेदारी के साथ सभी अधिकारी प्रदेश की कानून व्यवस्था और स्मार्ट पुलिसिंग के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Recent Comments